रायपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर और मनोज चौहान ने एक संयुक्त प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के इतिहास, विचारधारा और स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संबोधन के साथ संगठनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कांग्रेस के सभी अनुषंगी संगठनों और प्रकोष्ठों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। इसमें विशेष रूप से:
- युवा कांग्रेस
- महिला कांग्रेस
- एनएसयूआई
- इंटक
- सेवादल
- पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ
- पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी
- जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटी के पदाधिकारी
सहित कांग्रेस संगठन, प्रकोष्ठ और मोर्चा संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता समय पर पहुंचकर स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाएं और कांग्रेस की एकजुटता व संगठनात्मक मजबूती का संदेश दें।
