हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,. साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे. जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे.
Trending
- 43° गर्मी में तहसीलदार की अनोखी पहल: प्रगणकों को दिए प्याज-टॉवेल, लौटने पर नींबू शरबत..
- एमसीबी : “ज्ञान शिखररू कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026
- शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त…
- Ramavatar Jaggi murder case: सुप्रीम कोर्ट ने Amit Jogi की याचिकाएं की टैग, 23 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई…
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन..
- Gujarat Titans vs Mumbai Indians: अहमदाबाद में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी..
- Pati Patni Aur Woh Do Teaser: Ayushmann Khurrana का ट्रिपल रोमांस, 15 मई 2026 को होगी रिलीज..
- BSE Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 50 24,350 पर सपाट: बैंकिंग और IT शेयरों में बिकवाली…

