हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,. साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे. जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे.
Trending
- 10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच, MI और RCB के महामुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
- हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
- खेतों में लहरा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार
- MBBS छात्रा की मौत के 3 माह बाद उसी मकान मालिक ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप,,,
- बिलासपुर में बिजली मीटर ब्लास्ट होने से फैंसी स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM साय आज मुंगेली को देंगे 353 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, 414 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- रायपुर : भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक श्री रिकेश सेन ने किया शुभारंभ…
- PM आवास के लिए कमार परिवार का दंडवत, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना….

