प्रयागराज l महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते रविवार की दोपहर 1:35 बजे NH 30 पर मैहर के खेरवासानी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार गाड़िया एक एक कर पीछे से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि ये सभी गाड़िया मैहर की तरफ आ रही थी कि तभी आगे जा रही एक तूफान गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दी जिसके चलते पीछे आ रहे SUV कार MH 24 BR 2357 पीछे से टकरा गई।

साथ ही SUV के पीछे आ रही GJ 14 W 0399 बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV कार की परखच्चे उड़ गए और कार सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में विनोद 31 वर्ष, चंद्रकांत 29 वर्ष, श्रीकांत 44 वर्ष, अनुपमा 52 वर्ष, रवि 31 वर्ष सभी नागपुर महाराष्ट्र के निवासी है।

सभी घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस के माध्यम से मैहर सिविल अस्पताल लगाया गया सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसके बाद दुर्घटना ग्रस्त गाड़ियों को क्रेन से हटाते हुए हाईवे को खाली किया गया।