मंडी शहर में स्थित सभी एतिहासिक स्थानों की जानकारी और ऑनलाइन ऑटो की बुकिंग अब एक क्लिक पर हो जाएगी। नगर निगम मंडी जल्द ही दो एपों को लांच करने जा रही है। एआई रोबटिक्स क्लब, एसपीयू मंडी के छात्रों द्वारा मेरी ऑटो और मंडी दर्शन एप को बनाया है। सोमवार को हुई बैठक में छात्रों ने इस ऐप का डैमो निगम को दिया। मंडी दर्शन एप पर पर्यटकों को एक क्लिक पर शहर के सभी एतिहासिक स्थलों की जानकारी मिलेगी।

नगर निगम मंडी द्वारा जल्द ही मंडी दर्शन ऐप को लांच किया जा रहा है। इसी एप के माध्यम से लोगों को उस धार्मिक और एतिहासिक स्थल का इतिहास भी पढऩे को मिलेगा। यह एप एआई रोबटिक्स क्लब एसपीयू मंडी के सात छात्रों द्वारा बनाई