मध्य प्रदेश l ओरछा स्थित यद विलास पैलेस में 27 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय अधिवेशन “नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन” का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में 18 राज्यों से आए सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के चार पत्रकारों को प्रदेश उपाध्यक्ष और सह सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन एस. राजेन्द्र स्वामी ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रुनू हजारिका ने सभी पत्रकारों को प्रेरणा और सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया।मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बनाया।
यह अधिवेशन मीडिया कर्मियों की भूमिका को सम्मानित करने और उनकी क्षमताओं को और अधिक विस्तार देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।