मध्यप्रदेश के कटनी में आज खनिज कॉन्क्लेव (Mining Conclave) आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस भव्य कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में देशभर से खनन उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे।
देशभर से उद्योगपति और निवेशक होंगे शामिल

कॉन्क्लेव में 1500 से अधिक निवेशक भाग लेंगे। खनन क्षेत्र के बड़े उद्योगपति और नीति-निर्माताओं के बीच मुख्यमंत्री वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य खनिज संपदा में निवेश को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास के नए आयाम तय करना है।
खनिज नीलामी में देश का नेतृत्व कर रहा एमपी
मध्यप्रदेश आज खनिज नीलामी में देश में अग्रणी राज्य बन चुका है। राज्य ने हाल ही में क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी कर केंद्र सरकार की नीति को सबसे पहले लागू किया। यही वजह है कि मध्यप्रदेश अब क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल्स के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
अवैध खनन रोकने के लिए नई तकनीक
राज्य सरकार अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए 41 एआई आधारित ई-चेकपोस्ट बना रही है। इस कदम से खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व को भी मजबूती मिलेगी।
औद्योगिक विकास पर फोकस
खनिज कॉन्क्लेव में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विशेष चर्चा होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस आयोजन से खनन क्षेत्र में बड़े निवेश आएंगे और कटनी समेत पूरे मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलेगी।