रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से खाली पड़े शैक्षणिक और क्लीनिकल पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

कॉलेज प्रशासन ने कुल 139 पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया है। इसके लिए 3 दिसंबर (बुधवार) को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा।
भर्ती विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| सह प्राध्यापक | 4 |
| सहायक प्राध्यापक | 64 |
| सीनियर रेजिडेंट (नियमित) | 21 |
| सीनियर रेजिडेंट (संविदा) | 50 |
| चिकित्सा अधिकारी | 1 |
| कुल | 139 |
