
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में एक युवक द्वारा गाय के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजू महार पर आरोप है कि उसने देर रात गांव में बैठी गायों के साथ आपत्तिजनक और अमानवीय हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों में नाराजगी फैल गई।
मामले की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की विकृत गतिविधियों में शामिल रहा है। हालांकि पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड और पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
यह घटना समाज में बढ़ती विकृत मानसिकता और पशुओं के प्रति क्रूरता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
