Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: दादी की शादी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही फ्लॉप होती नजर आ रही है, जिसने 1 करोड़ की ओपनिंग भी अपने नाम नहीं की है.
नई दिल्ली:
Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के जरिए फैंस का दिल जीतते हुए आए हैं. वहीं कॉमेडी सर्कस, लॉफ्टर नाइट्स, कॉमेडी का डेली सोप, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के जरिए कपिल शर्मा ने अपनी पहचान बनाई है. हालांकि बात करें कपिल शर्मा के फिल्मी करियर की तो वह कुछ खास नहीं रहा है. लीड रोल में कपिल शर्मा केवल 1 फिल्म हिट दे पाए हैं. जबकि 3 फिल्में फ्लॉप साबित हुई है. वहीं अब सिनेमाघरों में उनकी नई फिल्म दादी की शादी रिलीज हुई है, जिससे ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने 45 की उम्र में डेब्यू किया है.

दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भारत में कपिल शर्मा की फिल्म ने 60 लाख रुपए कमाए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72 लाख रुपए का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है.
दादी की शादी के बारे में
फिल्म दादी की शादी का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब भी हैं. ‘दादी की शादी’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
