शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिला मुख्यालय अंबिकापुर से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर 27 जंगली हाथियों ने डेरा जमा लिया है. नेशनल हाईवे 43 सड़क होने की वजह से राहगीरों का भी आना-जाना लगा हुआ है साथ ही लोग भी हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. वही अंबिकापुर वन परिक्षेत्र व लुंड्रा परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में होने की वजह से दोनों परिक्षेत्र के वन विभाग की टीम हाथियों को रिहायशी क्षेत्र से दूर करने का प्रयास कर रही है. वहीं मौके पर जिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. जिससे कि किसी भी तरीके से कोई अप्रिय घटना न घट सके. बहरहाल जिले में लगातार पेड़ों की कटाई से जंगल में रहने वाले जंगली जानवरों के लिए रहवास का क्षेत्र अब दिखाई नहीं दे रहा है. जिसकी वजह से जंगली हाथियों का डेरा अब शहर की ओर रुक करने लगा है।
Trending
- पीएम मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, बोले- भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा
- Amitabh Bachchan: अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में धर्मशाला बनवाएंगे अमिताभ बच्चन, 15 करोड़ की जमीन पर बनेगी 20 से ज्यादा कमरों की बिल्डिंग
- Job Fair News: 10वीं से ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 140 पदों पर रोजगार मेला; जानिए पूरी डिटेल
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने को लेकर सियासत तेज, भूपेश बघेल के सवाल पर अरुण साव का पलटवार, बोले- कांग्रेस का दिल जलता है तो जलता रहे
- कांग्रेस मनाएगी ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’, सभी जिलों में होगी पत्रकार वार्ता
- सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…
- सरिया क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की हुई समीक्षा…
- PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे लाखों ‘आशीर्वाद के दीये’, रायपुर में 25 लाख का लक्ष्य; खर्च को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

