Author: editor

बिलासपुर। जोन के बिलासपुर डिवीजन में चांपा-खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जांएगे। इसके चलते 9 से 13 दिसंबर तक पांच दिन 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू व 68738/ 68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलास पुर मेमू और 8 से 12 दिसंबर तक 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 9 से 13 दिसंबर के तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर में तो 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर स्टेशन से गोंदिया के लिए रवाना होगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनें रास्ते में समाप्त होगी। इसमें 9 से 13 दिसम्बर तक…

Read More

रेलवे के आरक्षण काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए अब ओटीपी-वन टाइम पासवर्ड बताना होगा। तत्काल टिकट के आवेदन फॉर्म में जो मोबाइल नंबर रहेगा, उसी नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे बताते ही तत्काल टिकट बुक हो जाएगा। धनबाद से गुजरने वाली हावड़ा व सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, सियालदह-बीकानेर दुरंतो तथा हावड़ा-रांची शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ओटीपी आधारित तत्काल आरक्षण व्यवस्था बहाल हो गई है। रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत देशभर की 52 प्रीमियम ट्रेनों में ओटीपी आधारित तत्काल आरक्षण व्यवस्था शुरू की है। अगले कुछ दिनों में देशभर के आरक्षण काउंटर पर दूसरी सभी ट्रेनों में…

Read More

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज गुरुवार को अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत आ रहे हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली रूसी नेता का स्वागत करने के लिए बैनरों से सजा चुकी है। यह एक ऐसे जुड़ाव की शुरुआत है जिसका कूटनीतिक तौर पर काफी महत्व है। पुतिन गुरुवार को भारत की अपनी दो दिन की यात्रा शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद उनके लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। कल शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ने भारत पर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बोट क्लब में शिकारा नौकाओं का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकारा अब भोपाल में एक नए पर्यटन आकर्षण के रूप में उभर रहा है, जहां सब्ज़ियों, कपड़ों और हस्तशिल्प की दुकानों समेत कई आकर्षण उपलब्ध होंगे। इससे पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा और राजधानी के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह-सुबह हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने लोहा कारोबार से जुड़े कई बड़े नामों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी.सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई दो से तीन बड़े कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ चल रही है. आयकर की टीम ने उनके घर,ऑफिस के साथ-साथ प्लांट में भी एक साथ दबिश दी है शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर ये छापे पड़े हैं. किन-किन कारोबारियां के यहां पड़े छापे?जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, उनमें मुख्य रूप से स्पंज आयरन…

Read More

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को समर्पित छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आयोजित विशाल जनसभा में बटन दबाकर यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना माताओं और बहनों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का संकल्प है। उन्होंने कहा — “छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और प्रदेश निर्माण की आधारशिला हैं। उनका मजबूत होना ही सशक्त छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा।” मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर रंगमंच में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकारों एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि समाज के हर…

Read More

रायपुर, पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ के सौजन्य से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम ग्वालियर में 45 युवाओं ने सफलतापूर्वक गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरा कर लिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक चले इस एक माह के गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकांश प्रशिक्षणार्थी बस्तर क्षेत्र से थे। इस प्रशिक्षण मे पर्यटक मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन प्रबंधन जैसे विषयों का गहन अध्ययन कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावहारिक अनुभव भी दिए गए…

Read More

ग्रामीण जनजीवन में आया सकारात्मक बदलाव अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा अविद्युतीकृत ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने से दूरस्थ वनांचल के गांवों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। जहां पहले गांव अंधेरे में रहते थे, वहीं अब सोलर होम लाइट, सोलर फोटो वॉल्टाइक सेल और सोलर हाईमास्ट की रोशनी से गांवों की गलियां, चौक और चौराहे रात देर तक जगमगाने लगे हैं। नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत शामिल ग्रामों में भी क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य जिले के…

Read More