- धमतरी में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त…
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का आगाज: सीएम साय ने की स्व-गणना, डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ने की अपील
- अनिल अंबानी को बड़ा झटका: ED ने दो करीबी सहयोगियों को किया गिरफ्तार, 40,000 करोड़ के घोटाले की जांच तेज…
- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तानी बदलाव तय, पैट कमिंस की वापसी से बड़ा असर…
- नक्सली कमांडर रूपी की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद, ‘हिडमा सांग’ से बढ़ी चिंता
- मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल….
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
- रायपुर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री श्री साय..
Author: editor
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 28 दिसम्बर को परम् पूज्य गुरुघासी दास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुन्द जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया तथा पूज्य बाबा गुरुघासी दास के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित होने जा रही शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यह धार्मिक आयोजन 17 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्सन प्लान और अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था लागू की है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। 🔹 भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्सन यातायात पुलिस के अनुसार आयोजन के दौरान भारी वाहनों की…
झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां लगातार जारी हैं। ताजा मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल से सामने आया है, जहां रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तलाशी अभियान के दौरान हुआ धमाका जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सारंडा जंगल में तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से बिछाकर रखे आईईडी में विस्फोट…
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन से जुड़े उड़ान संकट (Indigo Flight Cancellation Case) का मामला सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जरूर, लेकिन शीर्ष अदालत ने इसमें सीधे हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया। हजारों उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानियों को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी। कोर्ट का कहना था कि यह मामला तथ्यों और नीतिगत पहलुओं से जुड़ा है, जिस पर पहले संबंधित उच्च न्यायालय में सुनवाई होना उचित होगा।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की आधिकारिक विदेश यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। यह यात्रा भारत के कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को और सशक्त करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (15 दिसंबर) को तीन देशों की अहम विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे के जरिए प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया से लेकर अफ्रीका तक भारत के रणनीतिक, कूटनीतिक और आर्थिक हितों को आगे बढ़ाएंगे। यह यात्रा भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करने की दिशा…
जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर में पिछले तीन महीनों से भालुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। ताजा घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। आज सुबह वार्ड नंबर 15 में एक पांच साल के मासूम बच्चे पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे के सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग पर भी हमला इसी बीच वार्ड नंबर 16 में भी भालू ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सदन में “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसे प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का स्पष्ट और दूरदर्शी रोडमैप बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजन दस्तावेज आने वाले वर्षों में राज्य के समग्र विकास की दिशा और गति तय करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ अपने अतीत की विरासत, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं को एक सूत्र में पिरोते हुए विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने सदन…
राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित भीम नगर इलाके में दहशत फैलाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर बैठे एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 9 दिसंबर की रात की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। घर के बाहर बैठे युवक पर अचानक हमला जानकारी के मुताबिक घायल युवक दानिश घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी चार युवक हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार से वार किया, जिससे दानिश के पैर में गंभीर चोटें आईं। पैर…
राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त की डंडे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राहुल बाड़ेकर को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में हुआ विवाद पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल बाड़ेकर ने पूछताछ में बताया कि मृतक कैलाश यादव और वह आपस में दोस्त थे। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे।9 दिसंबर की रात भी दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसी…
मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत के आसार कम हैं। पचमढ़ी सबसे ठंडा प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रात के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली। अधिकांश शहरों…
News Views Media is a news site solely dedicated to Chhattisgarh and Madhay Pradesh. Our priority is to deliver fast and reliable news to our audience, which matter to them the most.
______Address_____
AB Associates
Ashoka Ratna Complex,
VIP Estate, Shankar Nagar
Raipur Chhattisgarh
Contact: 07712284000
