- राष्ट्रीय बागवानी मिशन: किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 02 लाख रुपये की आमदनी…
- KKR vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी; कोलकाता नाइट राइडर्स की पहली जीत पर नजर…
- Asia’s Richest List 2026: गौतम अडानी बने एशिया के नंबर-1 अमीर, मुकेश अंबानी रह गए पीछे..
- Femina Miss India 2026: साध्वी सतीश सैल बनीं मिस इंडिया 2026, 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर जीता ताज..
- बस्तर में खाद-बीज घोटाला: कागजों में बांटी गई सामग्री, 1 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की जांच शुरू…
- छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर हाईटेक वार: विष्णु देव साय सरकार लाएगी ड्रोन निगरानी और ई-चेक गेट सिस्टम
- विधायक ने ग्राम मथनीबेड़ा में ‘अस्मिता परियोजना’ का शुभारंभ….
- बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री…
Author: editor
नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।…
रायपुर, 11 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि (12 दिसंबर) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुप्त जी ने खड़ी बोली को न केवल काव्य की गरिमा प्रदान की, बल्कि उसे राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वाहक बनाया। स्वतंत्रता संग्राम के चुनौतीपूर्ण समय में मैथिलीशरण गुप्त जी की रचनाओं ने देशभक्ति, स्वाभिमान और सामाजिक जागरण की ऐसी लौ प्रज्वलित की, जिसने जन-मानस को एकजुट किया। उनकी कालजयी कृति भारत-भारती सहित अनेक काव्य-रचनाएँ आज भी राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में अमूल्य योगदान देती हैं। इन्हीं अद्वितीय सेवाओं…
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है। यह विशेष एपिसोड 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में प्रसारित होगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे से जगदलपुर आकाशवाणी केंद्र से बस्तरिया में तथा अंबिकापुर आकाशवाणी केंद्र से सरगुजिया भाषा में इसका प्रसारण किया जाएगा। इस बार का अंक भारत सरकार के विशेष जेंडर अभियान ‘नई चेतना 4.0’ पर आधारित है, जो 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण…
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सिविल लाइन, रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने नवीन विश्राम भवन में आयोजित पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय — विस्तृत विवरण आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सिविल लाइन निवास में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पत्रकार-वार्ता में निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी। पत्रकार-वार्ता नवीन विश्राम भवन में आयोजित की गई। ⭐…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुंचे। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जागड़े, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।…
रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में किराए के मकान से हुई 5 लाख रुपये की नगदी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पूरी चोरी की रकम भी बरामद कर ली है। प्रार्थी विजय कुमार सारथी, निवासी मूल रूप से जैजेपुर जिला शक्ति, वर्तमान में हर्षित विहार उरकुरा में किराए के मकान में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसने दो माह पहले अपने पैतृक मकान को 38 लाख रुपये में बेचा था। उसी में…
जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 की प्रक्रिया रायपुर रेंज में पूरी हो चुकी है। पुलिस विभाग ने दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप, पीईटी और लिखित परीक्षा के अंकों को मिलाकर अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। इस भर्ती में आरक्षक जीडी, चालक और ट्रेड टेलर के कुल 560 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चार चरणों में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया पुलिस विभाग ने पूरे चयन अभियान को चार मुख्य चरणों में संपन्न किया— 1. दस्तावेज़ परीक्षण व शारीरिक परीक्षण 16 नवंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मापतौल और…
दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया। सोनिया गांधी पर नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का आरोप है। राउज एवेन्यू के सेशंस कोर्ट ने एक रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई करते हुए सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया। इस पिटीशन में मजिस्ट्रेट के सितंबर के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें 1980-81 के इलेक्टोरल रोल में गलत तरीके से नाम शामिल करने का आरोप लगाने वाली एक शिकायत खारिज कर दी गई थी। यह निर्देश सेशंस कोर्ट के जज विशाल गोगने ने…
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत के ‘एआई फर्स्ट’ भविष्य के लिए 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.57 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की। नडेला ने कहा कि यह माइक्रोसॉफ्ट का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह निवेश भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद करेगा। सत्या नडेला ने यह ऐलान ऐसे समय किया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाए हैं। उन्होंने भारतीय चावल निर्यात पर भी नए टैरिफ लगाने की धमकी दी…
रायपुर के खम्हारडीह इलाके में मंगलवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। चंडी नगर में रहने वाले राजन गुप्ता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की जान ले ली और कुछ ही घंटों बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को शक है कि घरेलू तनाव और लगातार बढ़ रही कलह इस दोहरी त्रासदी की मुख्य वजह रही। मिली जानकरी के अनुसार, सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ी और बात अचानक हिंसा तक पहुंच गई। गुस्से में राजन ने पत्नी की हत्या कर दी और वहां से निकल गया। कुछ समय…
News Views Media is a news site solely dedicated to Chhattisgarh and Madhay Pradesh. Our priority is to deliver fast and reliable news to our audience, which matter to them the most.
______Address_____
AB Associates
Ashoka Ratna Complex,
VIP Estate, Shankar Nagar
Raipur Chhattisgarh
Contact: 07712284000
