रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है। मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश में बारिश का दौर लगभग थम गया है और मौसम में बदलाव नजर आने लगा है।
गुरुवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। किसी भी इलाके में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश थमने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, जिससे दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही है। वहीं रात के तापमान में अपेक्षाकृत कमी के कारण हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 2 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल राजधानी में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।
CG Weather Today: अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे भी छत्तीसगढ़ में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
कई राज्यों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है।
अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के संकेत हैं।
इसी क्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां बनने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने तथा तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।