हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,. साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे. जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे.
Trending
- दिल्ली में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य, 50 केंद्रों पर शुरू हुआ पंजीकरण….
- OpenAI–पेंटागन डील पर बवाल, ChatGPT अनइंस्टॉल में उछाल
- सपना चौधरी का बड़ा खुलासा: 35 केस, कई जगहों पर बैन और डरावना अनुभव…
- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
- 39 साल की हुईं श्रद्धा कपूर: ‘आशिकी 2’ से स्टारडम तक का सफर….
- माँ बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 2026 की तैयारियां तेज…
- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की…
- कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में किया कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन…

