हेल्थ l एक नयी रिसर्च में यह दावा किया गया है रोजाना चाय और कॉफी पीने वाले लोगों में 4 प्रकार के कैंसर का रिस्क अन्य लोगों की तुलना में कम होता है।चाय और कॉफी पीने वालों को अक्सर यह बताया जाता है कि कैसे उनका मनपसंद ड्रिंक उनकी हेल्थ के लिए खराब या नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन, चाय और कॉफी पीने के कई फायदे भी हैं। सुबह गर्मागर्म कॉफी या चाय पीने वाले लोगों को यह जानकर खुशी हो सकती है कि हाल ही में एक स्टडी में बताया गया कि चाय या कॉफी पीने से उनके लिए कई प्रकार के कैंसर का रिस्क कम हो सकता है।
साइंस जर्नल कैंसर में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, चाय और कॉफी पीने से गले के कैंसर या थ्रोट कैंसर के अलावा सिर के कैंसर, नेक कैंसर और ओरल कैंसर का रिस्क (Risk of oral cancer) कम होता है। इस रिसर्च के अनुसार रोजाना 3-4 कप कॉफी या चाय पीने वाले लोगों में गर्दन और सिर के कैंसर का रिस्क 17 प्रतिशत तक कम हो सकता है। वहीं, केवल 1 कप चाय-कॉफी पीने वाले लोगों में 9 प्रतिशत तक रिस्क कम रहता है।
इससे पहले की गयी कुछ स्टडीज में भी यह संकेत दिए गए थे कि, कॉफी और चाय जैसे ड्रिंक्स में कैफीन और कई बायोएक्टिव तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व इंफ्लेमेशन कम करते हैं जो बीमारियों के रिस्क को कम करने में कारगर होते हैं। वहीं, हाल की स्टडी में बताया गया कि, सीमित मात्रा में अगर कैफीन वाले ड्रिंक्स (चाय-कॉफी) का सेवन किया जाए तो इससे हेल्दी लाइफ जीने और बीमारियों से बचे रहने में मदद होती है।अमेरिका के यूटा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन में काम कर रही प्रोफेसर और स्टडी की चीफ राइटर युआन-चिन एमी ली ने स्टडी के परिणामों के बारे में बात करते हुए कहा कि, इससे पहले भी कुछ रिसर्च हुई है जिसमें चाय-कॉफी पीने से कैंसर का रिस्क कम होने के दावे किए गए हैं। लेकिन, इस नयी स्टडी में विशेष तौर पर नेक और सिर में होने वाले कैंसर से जुड़े प्रभावों के बारे में बात की गयी।
स्टडी के लिए उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लगभग 9,550 कैंसर मरीजों और लगभग 15,800 ऐसे लोग जिन्हें कैंसर नहीं था उन मरीजों को चुना गया। पिछली 14 स्टडी के डेटा का भी विश्लेषण इस रिसर्च के दौरान किया गया। स्टडी के अंत में पाया गया कि, कॉफी ना पीने वालों लोगों की तुलना में रोजाना 3-4 कप कॉफी पीने वाले लोगों में कैंसर का रिस्क कम देखा गया। स्टडी के अनुसार,

