हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर लगाए गए आरोपों पर निर्वाचन आयोग ने तथ्यों के आधार पर पुनः स्पष्ट किया है कि यह सभी आरोप निराधार हैं।

आयोग का यह स्पष्टीकरण न केवल पारदर्शी चुनाव प्रणाली की पुष्टि करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को विश्वसनीयता के साथ संपन्न किया गया। 1. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान, 6,40,87,588 मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। औसतन प्रति घंटे लगभग 58 लाख वोट डाले गए। इन औसत रुझानों के आधार पर, अंतिम दो घंटों में लगभग 116 लाख मतदाता मतदान कर सकते थे। अतः दो घंटों में 65 लाख वोटों का डाला जाना औसत प्रति घंटा मतदान के रुझानों से काफी कम है।