रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ नाम से जनता के लिए संदेश जारी किया है. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए, सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मैं अपने मंत्रिमंडल के सभी साथियों को बधाई देता हूँ. संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता. जनता का आभार जताता हूँ, जिन्होंने ऐतिहासिक जनादेश देकर हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है. इस एक साल को हमने विश्वास का साल दिया है कांग्रेस की सरकार में अविश्वास का माहौल था. लोकतंत्र पर खतरा मंडरा गया था. लेकिन हमारी सरकार में लोकतंत्र को कायम करने, संविधान की रक्षा करने का काम किया है. मोदी की गांरटी में जो हमने वादें किये थे, उसे हमने एक साल में पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त किया है. एक साल में सुशासन की सरकार जनता के सामने हमने पेश किया है.भ्रष्टाचार पर लगाम, गुनहगारों पर कार्रवाई, किसानों के साथ न्याय, धान का कटोरा भरा हुआ है, महतारियों का वंदन, गरीबों को पीएम आवास, पीएससी के युवाओं के साथ न्याय यह सब हमारी सरकार के एक साल में हुआ है. इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के अलावा उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूद हैं.
Trending
- International Dance Day: भारत के 5 सुपरस्टार डांसर्स जिन्होंने बनाया ट्रेंड..
- मोदी सरकार का बड़ा प्लान: अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल का प्रस्ताव…
- CGBSE 10वीं रिजल्ट: 3 छात्रों ने 99% के साथ किया टॉप, बेटियों का दबदबा…
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% पास, बेटियों का दबदबा…
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताए कैबिनेट के फैसले, गैस नीति से लेकर IPS मुद्दे पर दी जानकारी…
- राज्य स्तरीय आवासीय खेल अकादमी में चयन के लिए ट्रायल शुरू, 204 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, ‘ई-श्रम साथी’ एप लॉन्च…
- सीएम साय का व्यस्त दिन: कैबिनेट बैठक, बोर्ड रिजल्ट जारी और अहम बैठकों का सिलसिला…

