हेल्थ l फैटी लिवर की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। इसका मुख्य कारण अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें फैटी लिवर के साथ-साथ लिवर सिरोसिस, लिवर इन्फेक्शन, लिवर फेलियर इत्यादि का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान से एक्सरसाइज कर सकते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने से लिवर पर दबाव कम पड़ता है, जिससे आपका लिवर स्वस्थ हो सकता है। साथ ही इससे समग्र कार्य में सुधार होता है। एक्सरसाइज करने से लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही एक्सरसाइज से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
ब्रिस्क वॉक के लिए आपको किसी तैयारी की जरूरत नहीं है। बस आपके पास समय है, तो आप ब्रिस्क वॉक के लिए निकल जाएं। घर पर या ऑफिस से थोड़ा समय निकालकर भी ब्रिस्क वॉक के लिए जा सकते हैं। ब्रिस्क वॉक का मतलब सामान्य चाल से थोड़ा तेज चलना है। रोज करीब आधा घंटा ब्रिस्क वॉक करने से आपका लिवर स्वस्थ रहेगा
नियमित रूप से साइकिलिंग करना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इससे दिल के आसपास फैट जमा नहीं हो पता है और मसल्स भी मजबूत होते हैं। रोज सुबह साइकिलिंग करने से थाई मसल्स मजबूत होता है और ताजी हवा भी मिलती है। साथ ही लिवर के आसपास जमा होने वाली गंदगी कम होती है।
स्विमिंग एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, इससे आप फैटी लिवर की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। नियमित रूप से कुछ दिनों को स्विमिंग की प्रेक्टिस करने से ही कार्डियक मसल्स मजबूत होते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखा जा सकता है।