रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज शाम असम की राजधानी Guwahati के दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma भी मौजूद रहेंगे। तीनों नेता असम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम करीब 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और उनका प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेगा। इसके बाद 12 मई की सुबह वे असम सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।


शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता शामिल होने वाले हैं। समारोह को लेकर असम में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बताया जा रहा है कि हिमंता बिश्व शर्मा अपनी नई कैबिनेट के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा भाजपा शासित राज्यों के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी भी रहेगी। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा 12 मई को ही दोपहर करीब 2 बजे रायपुर लौट आएंगे। इस दौरे को भाजपा शासित राज्यों के बीच समन्वय और राजनीतिक संवाद के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
