रायपुर। कैबिनेट विस्तार के बाद साय कैबिनेट की आज बैठक है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इससे पहले विष्णुदेव साय कैबिनेट की दो बैठकें हो चुकी हैं, हालांकि इन दोनों बैठकों में सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ही शामिल हुए थे। पहली बार तीसरी कैबिनेट की बैठक में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और 9 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में सीएम अपने मंत्रिमंडल से अफसरों का परिचय भी करा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में राज्य सरकार प्रदेश में सीबीआई के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हटा सकती है। राजिम पुन्नी मेले को फिर से अर्ध कुंभ का दर्जा देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। पहली बार तीसरी कैबिनेट की बैठक में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और 9 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में सीएम अपने मंत्रिमंडल से अफसरों का परिचय भी करा सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत..
- मरवाही जनपद में बड़ा घोटाला! समग्र शिक्षा फंड से लाखों की संदिग्ध निकासी..
- 43° गर्मी में तहसीलदार की अनोखी पहल: प्रगणकों को दिए प्याज-टॉवेल, लौटने पर नींबू शरबत..
- एमसीबी : “ज्ञान शिखररू कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026
- शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त…
- Ramavatar Jaggi murder case: सुप्रीम कोर्ट ने Amit Jogi की याचिकाएं की टैग, 23 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई…
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन..
- Gujarat Titans vs Mumbai Indians: अहमदाबाद में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी..

