यूपीएसी की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान बेटियों और बेटों ने अपनी मेधा शक्ति का डंका बजा दिया है। इस कड़ी परीक्षा में उन्होंने योजनाबद्ध तरीके तैयारी कर सफलता पाई है।

बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है. मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक और अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है।
