रायपुर l रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने आज अपना पदभार ग्रहण किया.. नगर निगम दफ्तर में पार्षदों ने अपने महापौर का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया…

इस दौरान मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ के पूजा करके उन्होंने अपने चैंबर पर कदम रखा… मीनल चौबे ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानते हैं और सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान की पूजा अर्चना से शुरू होती है…
