एकता कपूर टीवी का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर पवित्र रिश्ता जैसे टीवी शोज को प्रोड्यूस करके फैंस के दिलों पर राज किया. वहीं अब वह फिल्मों और सीरीज में भी के लिए भी चर्चा में रहती हैं. इसी बीच हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने घर की इनसाइड झलक फैंस को दिखाई. इस दौरान उनके भाई तुषार कपूर भी मौजूद थे. इसका वीडियो नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस को करोड़ों की मालकिन एकता कपूर के लैविश घर की झलक देखने को मिली है, जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा था.
एकता कपूर का आलिशान घर का इनसाइड वीडियो
एकता कपूर के घर के लिविंग रूम और अलग अलग बेडरूम की झलक वीडियो में दिखाई गई है, जिसके इंटीरियर को देखकर साफ लगता है कि करोड़ों का खर्चा किया गया है. शैंडिलियर से लेकर किंग साइज बेड तक को खूबसूरती से डेकोरेट किया गया है. इसके अलावा किचन की भी झलक

एकता कपूर का नेटवर्थ
एकता कपूर रिपोर्ट्स के अनुसार, 95 करोड़ का नेटवर्थ खती हैं, जो उनके शोज से लेकर फिल्मों से आता है. इसमें उनकी बालाजी टेलीफिल्म्स में हिस्सेदारी, टीवी शोज, फिल्में, ऑल्ट बालाजी और ब्रांड्स और रियल इस्टेट शामिल है. एकता कपूर की सालाना कमाई 30 से 34 करोड़ बताई जाती है. जबकि महीने की कमाई 2.8 का आंकड़ा लगाया गया है.
एकता कपूर की प्रॉपर्टी
एकता कपूर सुपरस्टार जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं और तुषार कपूर की बहन हैं. उनका एक बेटा है, जिसे उन्होंने 2019 में सरोगेसी के जरिए पैदा किया. वह अनमैरिड और सिंगल मदर हैं. उनका मुंबई में बंगला है, जिसका नाम कृष्णा बंगला है. यह जितेंद्र और शोभा कपूर का घर है, जो जुहू में है. इसकी कीमत 150 से 200 करोड़ बताई गई है. इसके अलावा जुहू में एक और प्रॉपर्टी है, जो उन्होंने भाई तुषार के साथ ली है. वहीं साउथ मुंबई, पुषे में उनका लग्जरी अपार्टमेंट भी बताया जाता है. जबकि अंधेरी में उनका बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑफिस है.
