केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का शुभारंभ हुआ। यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई है।

इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए—
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मेजबान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
इसके साथ ही संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाना और साझा मुद्दों पर समाधान निकालना है। इसमें प्रमुख रूप से—
कानून-व्यवस्था
बुनियादी ढांचा विकास
अंतरराज्यीय विवाद
संसाधनों का बेहतर उपयोगजैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है।
