भोपाल (मध्य प्रदेश):
राज्य के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई प्रभावित न हो।

6 जून से शुरू होगी ज्वाइनिंग
शिक्षा विभाग के अनुसार, 16 जून से स्कूल खुलते ही अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे सत्र की शुरुआत से ही कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो सकेंगी।
1 जुलाई से बड़े स्तर पर नियुक्ति
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से करीब 70 हजार पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियां प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएंगी।
